WTC 2025-27 Points Table Update: पाकिस्तान से हारकर विंडीज को हुआ तगड़ा नुकसान, जानें भारत समेत अन्य टीमों का हाल
World Test Championship 2025-27 Points Table Update: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में एक स्थान ऊपर 8वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि वेस्टइंडीज को तगड़ा नुकसान हुआ है, वह अब आखिरी स्थान यानी 9वें नंबर पर पहुंच गई है। इस सीरीज के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत समेत अन्य टीमों का हाल आपको बताते हैं।
Original source: cms.patrika.com →