CaptureNews
sports

पाकिस्तान के 17 पूर्व खिलाड़ियों पर मंडरा रहा बैन का खतरा, अकमल-हफीज और शोएब मलिक जैसे बड़े नाम शामिल

Asian Legends League 2026: जांबिया में खेले जा रहे ‘एशियन लीजेंड्स लीग’ में पाकिस्तान पैंथर्स का बुरा हाल है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर, इस लीग में खेल रहे पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों पर अब बैन का खतरा मंडराने लगा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के 17 पूर्व खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, पाकिस्तान पैंथर्स का हिस्सा हैं। यह एक अनसेंक्शन (Unsanctioned) लीग है, जिसका मतलब है कि इसे न आईसीसी (ICC) और न ही जांबिया क्रिकेट से समर्थन हासिल है। ऐसे में एशियन लीजेंड्स लीग में भाग लेने वाले पाकिस्तान के इन 17 खिलाड़ियों पर पीसीबी कड़ी कार्रवाई करते हुए बैन लगा सकता है।

Original source: cms.patrika.com →